{"_id":"59b198a54f1c1bfc7f8b4d23","slug":"131504811173-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैन लुटेरों की तलाश में पहुंची तीन राज्यों की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैन लुटेरों की तलाश में पहुंची तीन राज्यों की पुलिस
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन राज्यों को चेन लुटेरों की तलाश
झिंझाना(शामली)। लूटपाट के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा की पुलिस ने झिंझाना क्षेत्र में दबिश दी। आरोपियों के हाथ नहीं आने पर तीनों ही राज्यों की पुलिस बैरंग लौट गई।
बृहस्पतिवार को दिल्ली के थाना करावलनगर से एएसआई बलबीर सिंह ने झिंझाना थाने में आमद दर्ज कराई। इसके बाद गांव अहमदगढ़ में चेन लूट के आरोपी भारत पुत्र राजेंद्र के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। इसके बाद राजस्थान के जिला उदयपुर थाना सिटी से कांस्टेबल रामकृष्ण ने झिंझाना थाने में आमद दर्ज कराई और गांव अलाउदीनपुर में दबिश दी। रामकृष्ण ने बताया कि चेन लूट के मामले में अलाउद्दीनपुर निवासी जयप्रकाश पुत्र गोविंदा फरार चल रहा है। दबिश के दौरान आरोपी हाथ नहीं लगा। उधर, हरियाणा के जिला यमुनानगर की सीआइए टीम ने झिंझाना थाना पुलिस को साथ लेकर लूटपाट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव डेरा भगीरथ में दबिश डाली, लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा। पुलिस अपने साथ एक बदमाश को भी लाई थी, जिसने लूटपाट के आरोपियों के नाम बताए थे। आरोपी हाथ नहीं लगने पर पुलिस बैरंग लौट गई।