फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दाखिले हुए समाप्त, अभी भी 242 रह गई सीटें खाली

दाखिले हुए समाप्त, अभी भी 242 रह गई सीटें खाली

Fri, 01 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
दाखिले हुए समाप्त, अभी भी 242 रह गई सीटें खाली
शामली।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में यूजी कोर्स में चल रही दाखिला प्रक्रिया बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई है। तीसरी ओपन मेरिट के बाद भी चार कॉलेजों में 242 सीटें खाली रह गई हैं। कुछ संकायों में सीटें बढ़ाने के बाद बीएससी कृषि को छोड़कर पूरी सीट नहीं भर सकी हैं।
बृहस्पतिवार को डिग्री कॉलेजों में तीसरी ओपन मेरिट से दाखिले का अंतिम दिन था। जिसके बाद भी जनपद के चार राजकीय और एडेड कॉलेजों में कुछ संकायों में 242 सीटें खाली रह गई। यूनिवर्सिटी खाली सीटों को भरने के लिए डेट बढ़ा भी सकती और नहीं भी यह पक्का नहीं है। जनपद के आरके कॉलेज में बीएससी कृषि और बायो व सांख्यिकी में सीटें बढ़ाई गई थीं। जिसमें कृषि को छोड़कर सीटें खाली रह गई।
विज्ञापन

कैराना विजय सिंह पथिक में गणित में बढ़ाई गई है। अभी जनपद के वीवी कॉलेज में बीए में 68 सीटें, बीकॉम में 59, कांधला में बीए में 1, बीएससी बायो में सात, गणित में 21, आरके पीजी में बीकॉम में 32, सांख्यिकी में बढ़ाई गई 20 सीटों पर कोई दाखिला नहीं हुआ। विजय सिंह पथिक कैराना में गणित में बढ़ाई गई 40 सीटों में से 26 सीटें खाली हैं। बीएससी हेड प्रोफेसर आरपी सिंह ने बताया कि कृषि में अभी भी काफी छात्र दाखिले से वंचित रह गए हैं, जिनके अंक 60 प्रतिशत से ऊपर हैं। सांध्यकालीन कक्षा के लिए एक सेक्शन चलाने को लेकर यूनिवर्सिटी से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed