फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म दिखाकर किया जाएगा ग्रामीणो को जागरूक

टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म दिखाकर किया जाएगा ग्रामीणो को जागरूक

Fri, 01 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म दिखाकर किया जाएगा ग्रामीणो को जागरूक
शामली।
विज्ञापन

जिला स्वच्छता समिति की बैठक में स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ फिल्म दिखाए जाने का निर्णय लिया गया। फिल्म दिखाने का मकसद ग्रामीणों को खुले में शौच न जाने के लिए प्रेरित करना है। इसकी जिम्मेदारी डीपीआरओ शामली को सौंपी गई है।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि जिला शत प्रतिशत ओडीएफ हो चुका है। अब सुबह-शाम गांवों में भ्रमण करके खुले में शौच करने से लोगों को रोकना है। विकास खंड के बीडीओ और एडीओ इसकी समीक्षा करेंगे। पात्र व्यक्तियों के शौचालय निर्माण की कार्रवाई जारी रखी जाएगी। जिले के सभी ब्लाकों में पांच-पांच स्वच्छता गृही को मानदेय न देकर उनका चयन करके शिक्षक दिवस पर सम्मानित करने के डीपीआरओ को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ओडीएफ स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा है, अब जिलों में ओडीएफ प्लस शुरू होगा। ब्लाक मुख्यालय पर महिलाओं के लिए सहायता समूह का गठन किया जाएगा। महिला समूह और एनजीओ घर-घर जाकर स्वच्छता गृहणियों के रूप में ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों को जागरूक करेंगी। न्याय पंचायत स्तर पर टायलेट एक प्रेम कथा मूवी दिखाई जाएगी। इस मौके पर डीपीआरओ नरेशचंद, बीडीओ, एडीओ, ग्राम प्रधान, शामली ब्लाक प्रमुख के पति जयदेव मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed