फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आरडीसी परेड़ के लिए लक्ष्य बनाकर करना होगा अच्छा प्रदर्शन

आरडीसी परेड़ के लिए लक्ष्य बनाकर करना होगा अच्छा प्रदर्शन

Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
आरडीसी परेड़ के लिए लक्ष्य बनाकर करना  होगा  अच्छा प्रदर्शन
शामली। वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे 85 यूपी बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ग्रुप का हेडक्वार्टर गाजियाबाद के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राकेश शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने चयनित कैडेटों का साक्षात्कार लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर एनसीसी कैडेटों का उत्साह बढ़ाया। फ्लैग एरिया कंपीटिशन में विभिन्न बटालियन के कैडेटों द्वारा युवा प्रयास राष्ट्रीय विकास विषय पर बनाई गई झांकियों एवं कलाकृतियों का निरीक्षण किया। ग्रुप हेडक्वार्टर गाजियाबाद के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राकेश शर्मा ने कहा कि कठिन परिश्रम व सतत अभ्यास का मूल मंत्र का सबक सिखाया गया। उन्होंने कहा कि कैडेटों को लक्ष्य बनाकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। कमान अधिकारी कर्नल प्रदीप भाटिया, कैंप कमांडेंट लेफ्टीनेंट कर्नल अनुपम सक्सेना ने चयनित कैडेटों को शुभकामनाएं दी। कैप्टन एन एस मान, लेफ्टीनेंट केपी सिंह, लेफ्टीनेंट रजनीश कुमार, लेफ्टीनेंट डाक्टर धर्मेंद्र कुमार, सूबेदार मेजर भारत भूषण, सूबेदार सुनील कुमार, नायब सूबेदार गजेंद्र सिंह, अमर सिंह, संजीव कुमार, मदन कुमार, राजेश कुमार, रणवीर सिंह, योगेंद्र कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed