{"_id":"598e02734f1c1b5c688b4650","slug":"131502478963-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीआईओएस ने शहर के पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों पर की छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीआईओएस ने शहर के पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों पर की छापामारी
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी की गई प्रकाशकों की सूची के अनुसार ही बाजारों में किताबों की उपलब्धता को लेकर डीआईओएस ने दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के विभिन्न किताब विक्रेताओं की दुकानों पर निर्धारित प्रकाशन और किताबों की उपलब्धता की जांच की। कुछ प्रकाशनों की किताबें न मिलने पर मंगाने के सख्त निर्देश दिए।
इस बार नए सत्र से माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ से लेकर 12 वी तक के छात्र-छात्राओं के लिए सभी स्कूल और कॉलेजों में पढ़ाई की एकरूपता लाने के लिए निर्धारित किए गए प्रकाशन की किताबें चलाने के निर्देश दिए है। इसके लिए जनपद में भी मेरठ, आगरा और इलाहाबाद के प्रकाशन द्वारा छापी गई किताबें चलाने के निर्देश दिए गए है। शुक्रवार को डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने इसकी जांच के लिए शहर के किताब विक्रेताओं की दुुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले मेन रोड स्थित भारत पुस्तक विक्रेता की दुुकान पर किताबों की जांच की। उन्हें दुकान पर केवल मेरठ के नगीन प्रकाशन की किताबें ही मिली। उन्होंने विक्रेता को जल्द ही आगरा और इलाहाबाद की किताबें मंगाने के निर्देश दिए। इसके बाद बड़ा बाजार स्थित अनिल बुक स्टोर, किशन बुक जनरल स्टोर पर जांच की। दोनों दुकानों पर निर्धारित प्रकाशन की किताबें उपलब्ध मिली। उन्होंने विक्रेताओं को ज्यादा से ज्यादा किताबें मंगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जनपद के सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वे सभी छात्र छात्राओं को निर्धारित किए प्रकाशकों की किताबें ही खरीदने के लिए जागरूक करें। यह किताब अच्छी और कम कीमत में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी कॉलेज में अन्य प्रकाशन की किताबें चलती पाई जाने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।