{"_id":"5984c79c4f1c1b23248b481b","slug":"131501874076-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र से शव निकालकर डाक्टरों के दूसरे पैनल से कराया जाये पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र से शव निकालकर डाक्टरों के दूसरे पैनल से कराया जाये पोस्टमार्टम
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
कैराना।
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश नौशाद उर्फ डैनी के पिता, सरवर की मां ने डीएम को पत्र लिख कर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने दोनों के शवों को कब्र से बाहर निकाल कर दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है।
29 जुलाई की सुबह भूरा में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ईनामी बदमाश नौशाद उर्फ डैनी व उसके साथी सरवर की मौत हो गई थी। दोनों बदमाशों के शवों को पोस्टमार्टम होने के बाद उसी रात सपुर्द ए खाक कर दिया गया था। शुक्रवार को नौशाद उर्फ डैनी के पिता जमील, सरवर की मां हमीदा ने डीएम को भेजे पत्र में अवगत कराया कि मुठभेड़ से एक दिन पहले रात आठ बजे गांव की महिला और उसका भाई दोनों को बुला कर अपने साथ ले गए थे। दोनों के रात में नहीं लौटने पर पर जब आरोपियों के घर पर जाकर देखा तो वहां कोई नहीं मिला। पत्र में आरोप लगाया गया कि महिला, उसके भाई ने रात में दोनों के साथ मारपीट की और सुबह दोनों को घसीटते हुए सड़क पर लाकर गोली मार दी। पत्र में दोनों के शवों को कब्रिस्तान से बाहर निकलवा कर दोबारा डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की गई है।