{"_id":"5956a3e84f1c1bc4378b46e2","slug":"131498850280-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे डाक्टर-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे डाक्टर-डीएम
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जिला स्वास्थ्य समिति और पोलिया कार्यक्रम की बैठक में डीएम ने डाक्टरों को कर्तव्यों को ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए कहा। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं में गुणवत्ता तथा मानकों के प्रति डाक्टरों को चेेताया।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से जुडे़ सभी अधिकारी ऐसी कार्य योजना बनाकर टीकाकरण करें कि कोई भी गर्भवती महिला या बच्चा टीकाकरण में न छूटे। देहात क्षेत्र में बच्चों का टीकाकरण जरूर करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन और जानलेवा बीमारियों से निजात के लिए नियमित रूप से टीकाकरण होना चाहिए। बैठक के दौरान डब्लूएचओ से डॉ. सुरभि ने पल्स पोलियो के दौरान टीकाकरण में छूट गए बच्चों के बारे में जानकारी दी। डीएम ने कार्य में लापरवाही बरतने पर डीएम ने कांधला सीएचसी प्रभारी कांति प्रसाद, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी कैराना राजन नारायण प्रसाद तथा सीएचसी ऊन के प्रभारी डॉ. प्रवीण को कड़ी चेतावनी दी। इस दौरान सीएमओ विनीता अग्निहोत्री, एसीएमओ सफल कुमार, नेतराम, अरविंद कुमार, सुशील कुमार, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी व जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, अजित सिंह आदि मौजूद रहे।
महिलाओं के लिए 181 हेल्प लाइन नंबर शुरू
डीएम व सीएमओ ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा के लिए डायल 181 हेल्प लाइन एवं 181 रेस्क्यू वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा डायल 181 सेवा शुरू की। 181 एक टोल फ्री नंबर है। जिस पर चौबीस घंटे में कभी भी कॉल कर महिला एवं बालिका जो जो परेशानी में है और उसको समाधान व सलाह दी जाएगी।