{"_id":"5e580a0b8ebc3ef3be4d2539","slug":"13105-students-took-the-high-school-social-science-exam-shamli-news-mrt4711716143","type":"story","status":"publish","title_hn":"13105 परीक्षार्थियों ने दी हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13105 परीक्षार्थियों ने दी हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा
विज्ञापन
शामली के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : SHAMLI
13105 परीक्षार्थियों ने दी हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में पहली और दूसरी पाली में कई विषयों की परीक्षाएं हुई। पहली पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई, जिसमें 13105 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 585 अनुपस्थित रहे।
बृहस्पतिवार को पहली पाली में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की सभी 34 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 13690 परीक्षार्थियों में 13105 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 585 गैरहाजिर रहे। इसी पाली में इंटर की व्यवसायिक परीक्षा हुई, जिसमें कुल पंजीकृत 175 में 169 ने परीक्षा दी, जबकि छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में हाईस्कूल कृषि की परीक्षा में कुल पंजीकृत 322 में 309 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर अधिकोषण तल की परीक्षा में कुल पंजीकृत 679 परीक्षार्थियों में 645 ने परीक्षा दी, जबकि 34 अनुपस्थित रहे। इंटर कृषि भौतिक एवं जलवायु विज्ञान की परीक्षा में कुल पंजीकृत 414 में 399 ने परीक्षा दी, जबकि 15 अनुपस्थित रहे। इंटर कृषि जंतु विज्ञान में पंजीकृत 375 में 369 ने परीक्षा दी और 6 अनुपस्थित रहे। इस तरह से द्वितीय पाली में कुल पंजीकृत 1468 परीक्षार्थियों में 1413 ने परीक्षा दी जबकि 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई और कोई परीक्षार्थी नकल करता नहीं पाया गया।