फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   131 more corona infected including BDO

बीडीओ समेत 131 और कोरोना संक्रमित

Thu, 13 Jan 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
131 more corona infected including BDO
बीडीओ समेत 131 और कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

शामली। जिले मेें 131 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए संक्रमितों में ऊन ब्लाक के बीडीओ, कई पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और एक छात्र भी शामिल है। राहत की बात यह है कि पूर्व में संक्रमित हुए 61 लोग स्वस्थ्य भी हुए हैं। अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 549 हो गई है।
जिले में बुधवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 131 लोग और संक्रमित पाए गए। ऊन ब्लाक के बीडीओ कोरोना संक्रमित मिले हैं। पुलिस लाइन में चार, शहर कोतवाली में तीन और थाना जीआरपी में एक पुलिसकर्मी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऊन के एक कॉलेज का 15 वर्षीय छात्र कोरोना पॉजिटिव मिला है। सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी और जिला अस्पताल का एक स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना संक्रमित हुआ है। इनके अलावा शहर में एक नर्सिंग होम में आठ, रेलपार, कांबोज कॉलोनी में दो-दो, माजरा रोड में चार, पंजाबी कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी में एक, शिव विहार में पांच, चरण सिंह कॉलोनी, शास्त्री नगर, नंदू प्रसाद, दयानंद नगर, बड़ा बाजार, रामशाला में एक-एक, सहारनपुर रोड पर चार, नौकुआं रोड पर दो, मिल रोड व शांति नगर मोहल्ले के दो-दो लोग संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

कस्बा कांधला में सीएचसी के दो स्वास्थ्यकर्मी समेत छह लोग, सीएचसी थानाभवन का एक स्वास्थ्य कर्मचारी भाज्जू में तीन, बधेव मेें दो, कुरमाली में एक, कंडेला, बलवा, लिसाढ़ व लांक में एक-एक, गांव जिड़ाना में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। उन्हें दवाई उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed