फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1304 patients got treatment in Chief Minister Health Fair

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1304 मरीजों को मिला उपचार

Mon, 03 Jun 2024 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 03 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
1304 patients got treatment in Chief Minister Health Fair
शामली बरखंडी   अर्बन  अस्पताल में आयोतजित  आरोग्य मेले  में मरीजो की जांच करते चिकित्सक
शामली/ऊन। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। आरोग्य मेले में 1304 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इस दौरान गर्मी के कारण बुखार, नजला, खांसी और त्वचा रोग से संबंधित मरीज ज्यादा रहे। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 71 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

रविवार को 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित हुआ। आरोग्य मेले में सुबह से ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर दवा दी। शामली के मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 54 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 49 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इस दौरान ज्यादातर मरीज गर्मी के कारण बुखार, नजला, खांसी और त्वचा रोग संबंधी मरीज आए। इसके अलावा पेट दर्द, शरीर के जोड़ों में दर्द आदि के मरीज भी आए। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और उन्हें दवा उपलब्ध कराई। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 368 पुरुष, 591 महिला और 345 बच्चे यानि कुल 1304 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 71 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

ऊन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 19 और पिंडोरा पीएचसी पर 11 मरीजो की जांच कर दवाई दी गई। भीषण गर्मी में ज्यादातर मरीज उल्टी दस्त, बुखार,खांसी के और कुछ त्वचा रोग से पीड़ित आए। मौसम में बदलाव के चलते इस समय बुखार, खांसी जुकाम का प्रकोप चल रहा है। सभी मरीजों को जांच के बाद उपचार दिया गया। चिकित्सक डॉ. संजू दहिया ने बताया कि गर्मी बढ़ने से बीमारी बढ़ रही है। ज्यादातर मरीज डायरिया, खांसी, नजला, जुकाम व कुछ त्वचा रोग के मरीज आए। ऊन में डॉ. संजू दहिया, डॉ. शशिकांत, फार्मासिस्ट मनोज, तेजवीर, स्टाफ नर्स वर्षा, शगुन व पिंडोरा में डॉ. प्रदीप व फार्मासिस्ट नवल किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed