फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   130 crore businesses affected by the strike

हड़ताल से 130 करोड़ कारोबार प्रभावित

Sun, 02 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
130 crore businesses affected by the strike
शामली बैक कर्मियो की हडताल के चलते बंद पडे बैक - फोटो : SHAMLI
शामली। देश व्यापी हड़ताल के दूूसरे दिन जिले के बैंकों में तालाबंदी होने से लेनदेन का कामकाज ठप रहा। हड़ताल से 130 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। बैंकों की हड़ताल के कारण एटीएम में कैश खत्म हो जाने से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार को भी राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल के दौरान सभी बैंक बंद रहे। बैंकों की हड़ताल और तालाबंदी को देखते हुए उपभोक्ता वापस लौट गए। सुबह 11 बजे यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन व श्रम संघों के आह्वान पर कामरेड इंद्रपाल सिंह राठी व कामरेड विपिन पूनिया के नेतृत्व में जिले के बैंक कर्मियों ने शनिवार को ऑरियटल बैंकऑफ कामर्स के सामने प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों ने बैंकों के विलय के विरोध करते हुए कारपोरेट घरानों से चूक किए गए ऋणों की वसूली के कठोर उपाय करने, वेतन पुनरीक्षण एवं संबधित मुद्दों को शीघ्र निस्तारण करने और बैंकों में पर्याप्त भर्ती किए जाने की मांग की। यूनियन के अध्यक्ष विपिन पूनिया ने बताया कि सरकार आर्थिक मुद्दों पर फेल रही है। बैंक कर्मियों ने पर्याप्त लोडिंग के साथ वेतन पर्ची घटकों पर 20 प्रतिशत वृद्धि पर वेतन पुनरीक्षण समझौता, पांच दिवसीय बैंकिंग, मूल वेतन के साथ विशेष भत्ते का विलय, नई पेंशन योजना एनपीएस को समाप्त करने, पारिवारिक पेंशन में सुधार, परिचालन लाभ के आधार पर कर्मचारी कल्याण कोष को आवंटन, बिना सीमा के सेवा निवृत्ति लाभों में आयकर छूट, शाखाओं में कारोबार के समय, भोजनावकाश आदि का एक समान निर्धारण, अवकाश बैंक की शुुरुआत, अधिकारियों के लिए निश्चित काम के घंटे, ठेका कर्मचारियों, बिजनेस कस्पोडेटस के लिए समान काम के लिए समान वेतन की मांग की है। चेतावनी दी कि मांगे पूरी न होने पर, 11-12,13 मार्च को तीन दिवसीय हड़ताल एक अप्रैल से बेमियादी हड़ताल पर चेतावनी दी है। मौके पर इंद्रपाल सिंह राठी, सुनील कुमार, राहुल देशवाल, निशांत तोमर, बिजेंद्र सिंह, शैलेेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र चौहान, मनोहर, शक्ति शर्मा, विशाल, संतराम आदि रहे।
विज्ञापन

जिले में कुल 26 बैंकों की 111 शाखा है। जिसमें 40 करोड़ रुपये का लेने देन होता है। हड़ताल से क्लीयरिंग का कार्य न होने से 25 करोड़ रुपये के चेक फंसने के बाद एक दिन में 65 करोड़ रुपये कार्य प्रभावित हुआ है। दो दिनों में हड़ताल से 130 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक रविवार को बैंकों में अवकाश घोषित होने से अब सोमवार को बैंक खुलेंगे। रविवार को अवकाश के दौरान आम नागरिकों को एटीएम के भरोसे रहना होगा। - शैलेष कुमार, जिला अग्रणीय प्रबंधक पीएनबी
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम में नो कैश, पेटीएम का सहारा
बैंकों की हड़ताल से जिले में ज्यादातर एटीएम उपभोक्ताओं को धोखा दे गए। हड़ताल के दौरान जो एटीएम खुले उनमें कई एटीएम में कैश न होने से उपभोक्ता परेशान रहे। दूसरे दिन बैंकों की हड़ताल से ज्यादातर एटीएम में नो केश रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंकों की हड़ताल से लोगों को पेटीएम का सहारा लेना पड़ा। पीएनबी के जिला अग्रणीय प्रबंध ने बताया कि जिले में बैंकों के 83 एटीएम है। इन एटीएम में 50 फीसदी एटीएम बैंक शाखों में हैं। जिले में सभी बैंकों की हड़ताल होने से एटीएम बंद रहे। रविवार को बैंकों का अवकाश होने से उपभोक्ताओं को पेटीएम का सहारा रहेगा।

शामली बैक कर्मियो की हडताल के चलते बंद पडे बैक

शामली बैक कर्मियो की हडताल के चलते बंद पडे बैक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed