फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   13 students crack IIT-JEE Main exam

आईआईटी जेईई (मेन) 2022 परीक्षा में 13 विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Mon, 11 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
13 students crack IIT-JEE Main exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। आईआईटी-जेईई (मेन) 2022 परीक्षा के घोषित परिणाम में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के 13 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने बताया कि रविवार देर शाम घोषित रिजल्ट में अदिति सिंह 99.7, प्रांकुश बंसल 98.6, वंश भारद्वाज 98.4, केशव बंसल 96.5, अंश गोयल 95.57, सार्थक गोयल 95.5, शिवांश गोयल 94.9, वंश रंधावा 93.2, रजनीश यादव 92.2, मणि भट्ट 90.1, कन्हैया सेठी 89.9, अमन कुमार 89.6, निखिल तोमर 88.6 पाकर सफलता प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कई विद्यार्थियों ने संभावित कट ऑफ परसंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए।
प्रधानाचार्य ने बताया कि जेईई (मेन) 2022 की परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर इन विद्यार्थियों को देश के उच्चस्तरीय इंजीनियरिंग संस्थाओं जैसे एनआईटी एवं अन्य प्रतिष्ठित विद्यालयों में प्रवेश का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त ये विद्यार्थी देश के विभिन्न आईआईटी संस्थानों में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली एडवांस परीक्षा में भी शामिल हो सकेंगे। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों अरुण बंसल, अतुल बंसल, अनिल गोयल, प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुुुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

समाजशास्त्र की मौखिक परीक्षा आज
शामली। आरके पीजी कॉलेज शामली के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि व्यक्तिगत रूप से पंजीकृत विद्यार्थियों की एमए द्वितीय वर्ष की समाजशास्त्र की मौखिक परीक्षा 12 जुलाई को और राजनीति शास्त्र की परीक्षा 14 जुलाई को विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना में होगी। सभी विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पर एमए द्वितीय वर्ष का प्रवेश पत्र और पूर्व वर्ष की अंकतालिका लेकर मौखिक परीक्षा में सम्मलित हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed