{"_id":"60cf88b58ebc3e2ee9773c07","slug":"13-patients-recovered-four-infected-and-found-shamli-news-mrt5436977196","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 मरीज स्वस्थ हुए, चार संक्रमित और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 मरीज स्वस्थ हुए, चार संक्रमित और मिले
विज्ञापन
शामली। जिले में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि कोरोना के 13 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में गांव बहावड़ी का 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा गांव पेलखा में 41 वर्षीय व्यक्ति, खोड़समा में 61 वर्षीय व्यक्ति और गांव टोडा में 16 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित मिला है। रविवार को कोरोना संक्रमित चार नए केस मिले हैं। 13 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या 69 रह गई है।
उधर, कैराना में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि रविवार को गांव जंधेड़ी में 120 लोगों की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा 100 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।