फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   13 more corona infected in the district

जिले में 13 और मिले कोरोना संक्रमित

Sun, 29 Nov 2020 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
13 more corona infected in the district
जिले में 13 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना के 13 नए केस मिले हैं। पूर्व में संक्रमित हुए 63 व्यक्ति स्वस्थ हुए। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 165 हो गई है।
रविवार को प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में दुर्गापुरी में 38 वर्षीय युवक, नगरपालिका रोड पर 45 वर्षीय महिला, कैराना रोड पर 35 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। जाट कालोनी में 40 वर्षीय व 61 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनके अलावा गांव जसाला में 38 वर्षीय व्यक्ति, झिंझाना में 25 वर्षीय युवक, गांव कैडी में 18 वर्षीय युवक ओर कस्बा कैराना के पट्टो वाला मोहल्ले में 46 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 13 नए केस आए हैं, जबकि 63 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 165 हो गई है।
111 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्लॉक कॉलोनी में रेंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 111 लोगों के सैंपल लिए। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि एंटीजन किट से 56 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई, जिसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा आरटी पीसीआर किट से 55 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed