{"_id":"5fd909c58ebc3e3c5457aa61","slug":"13-more-corona-infected-19-recovered-shamli-news-mrt515777929","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 और कोरोना संक्रमित मिले, 19 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 और कोरोना संक्रमित मिले, 19 हुए ठीक
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना संक्रमित के 13 और नए केस मिले हैं, जबकि पूर्व में संक्रमित हुए 19 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। जिले में सक्रिय केस की संख्या 116 हो गई है।
मंगलवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट शहर के दिल्ली रोड पर 38 वर्षीय महिला, शिवगंज मंडी में 15 वर्षीय किशोरी, साकेत कालोनी में 40 वर्षीय व्यक्ति और कमला कालोनी में नौ वर्षीय बालक कोरोना संक्रमित मिला है। कांधला के शेखजादगान में 17 वर्षीय किशोर, गढ़ी दौलत में 14 वर्षीय किशोर, गांव कैड़ी में 60 वर्षीय महिला, छछरपुर में 49 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है।
इसके अलावा गांव खेड़ीकरमू में 43 वर्षीय व्यक्ति, गांव तितरवाड़ा में 53 वर्षीय व्यक्ति, कैराना में 50 वर्षीय महिला और बाबरी में 30 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव के 13 नए केस मिले है जबकि 19 व्यक्ति ठीक हो गए। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 116 हो गई है।
विज्ञापन
--
कैराना में 221 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी ओर गांव तितरवाड़ा में रैंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 221 लोगों के सैंपल लिए। इस दौरान एंटीजन किट से 123 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच हुई, जिसमें कांधला निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति और मोहल्ला पट्टोवाला निवासी 50 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। इसके अलावा आरटी पीसीआर किट से 98 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं।