फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   129.28 crore projects inaugurated

129.28 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

Sat, 24 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 24 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
129.28 crore projects inaugurated
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। लैपटॉप और साइकिल वितरण समारोह के दौरान सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों का बेहतर भविष्य बनाने के उद्देश्य से ही प्रदेश सरकार ने लैपटॉप वितरण योजना शुरू की है। कार्यक्रम में श्रम विभाग ने साइकिलों का वितरण किया। इसके अलावा 129.28 करोड़ रुपये की परियोजनाओं
विज्ञापन

का शिलान्यास भी किया गया। इस दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।

शुक्रवार को शामली में करनाल रोड स्थित आरके इंटर कॉलेज में लैपटॉप और साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आधुनिक शिक्षा की जरूरत को समझते हुए युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया है। प्रदेश सरकार ने विकास की अनेक योजनाएं चलाईं है।
विज्ञापन


सड़कों का निर्माण कराया, जिससे सबको फायदा मिल रहा है। उधर, जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप ने छात्र छात्राओं को मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बताया कि सपा सरकार जो वादे किए थे वे सब पूरे कर दिए। किसानों के लिए नहर में पानी, सरकारी टयूबवैल, लोहिया आवास आदि योजनाओं के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान 2015-16 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास करने वाले 573 मेधावियों को लैपटॉप का वितरण किया गया। वहीं, श्रम एवं सेवायोजन विभाग की ओर से 42 श्रमिकों को साइकिलों का वितरण भी किया गया। डीएम सुजीत कुमार, एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा, सीडीओ यशु रुस्तगी, राज्यमंत्री रियासत राणा, जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप, पूर्व विधायक बाबू सिंह, अय्यूब जंग आदि रहे। 

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास ः लोवर खंड पूर्वी यमुना नहर, ट्रांजिट हॉस्टल, ईवीएम गोदाम, राजकीय पॉलिटेक्निक फजलपुर जसाला का लोकार्पण किया। वहीं, विकास भवन, संयुक्त जिला अस्पताल, पीएचसी बनत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लिलौन, पुलिस अधीक्षक अनावासीय कार्यालय भवन, कलक्टे्रट के अनावासीय भवन, शामली कलक्ट्रेट के आवासीय भवन, पीएचसी जलालाबाद, ड्रग वेयर हाउस, राजकीय इंटर कॉलेज भूरा, डीआईओएस अनावसीय भवन, राजकीय इंटर कॉलेज पल्ठेडी, महामाया आईटीआई जसाला व छात्रावास, सीएमओ कार्यालय के अनावसीय भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया। इन निर्माण पर करीब 129 करोड़ 28 लाख रुपये खर्च होंगे। 


नेताओं में हुई नोकझोंक ः कार्यक्रम के दौरान खाद्य रसद एवं आवश्यक वस्तु निगम के चेयरमैन रियासत राणा तथा सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप में फोटो खिंचवाने के दौरान तकरार हो गई। तकरार बढ़ने पर सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह को हस्तक्षेप कर दोनों नेताओं को शांत करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed