फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   125 youth got employment in the fair

मेले में 125 युवाओं को मिला रोजगार

Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
125 youth got employment in the fair
मेले में 125 युवाओं को मिला रोजगार
विज्ञापन

शामली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व कौशल विकास मिशन और जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को लिसाढ़ स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रंधावा मलिक ने किया। मेले में विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य रवि भूषण ने बताया कि रोजगार मेले में नवभारत फर्टिलाइजर हरिद्वार, एकेएस जॉब्स प्राइवेट लिमिटेड, एसआईएस कंपनी, निकिता पेपर मिल, अमर स्पिलिंट आदि कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए तकनीकी सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, एप्रेंटिस, डिलीवरी ब्वाय, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, गार्ड आदि पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से 125 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 300 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। संयुक्त निदेशक आरके मिश्रा, प्रधानाचार्य आईटीआई कैराना रवि भूषण, प्रधानाचार्य आईटीआई थानाभवन जहीर आलम व जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार और सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी डॉ. सोनाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed