फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1243 patients got treatment in Chief Minister Health Fairs

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 1243 मरीजों को मिला उपचार

Mon, 26 Aug 2024 12:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 26 Aug 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
1243 patients got treatment in Chief Minister Health Fairs
शामली। जिले के सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में 1243 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। आरोग्य मेलों में वायरल बुखार, नजला व खांसी के मरीज ज्यादा रहे।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित आरोग्य मेलों में सुबह से ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। सुबह 10 बजे से ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर दवा दी। बरखंडी स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. उदित भटनागर ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। मोहल्ला पंसारियान में डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों का उपचार किया। चिकित्सकों ने मरीजों को मौसम में बार-बार बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इस मौसम में वायरल बुखार, नजला व खांसी के मरीज सबसे ज्यादा है। इसके अलावा त्वचा रोगी, पेट दर्द और जोड़ों में दर्द के मरीज भी आए। चिकित्सकों ने मरीजों को इस मौसम में ज्यादा ठंडा पानी न पीने, बासी भोजन न करने और धूप से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed