फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1.22 lakh looted from two salesmen at gunpoint

Shamli News: हथियारों के बल पर दो सेल्समैनों से 1.22 लाख लूटे

Tue, 25 Feb 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
1.22 lakh looted from two salesmen at gunpoint
ऊन। कस्बा ऊन स्थित शराब और बीयर की दुकानें बंद करके बाइक से घर जा रहे दो सेल्समैन से चार बदमाशों ने हथियारों से आतंकित कर 1.22 लाख रुपये लूट लिए। सेल्समैन की तरफ से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव खेड़ी खुशनाम निवासी विशाल कस्बा ऊन में अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। रविवार की रात करीब 11 बजे अपनी दुकानें बंद करके बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में गांव बझेड़ी व बसी चुंधियारी गांव के बीच जंगल में पहुंचे चार बदमाशों ने तमंचे दिखाकर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए विशाल से 85 हजार रुपये और रामकुमार से 37 हजार रुपये नकद लूट लिए।
विज्ञापन

बदमाशों ने दोनों के मोबाइल लूट लिए और उन्हें सड़क पर पटक दिया, जिससे उनकी स्क्रीन टूट गई। इसके बाद बदमाश जंगल में घुसकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद सेल्समैन ने फोन उठाएं और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही झिंझाना थाना और ऊन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सेल्समैन विशाल की तरफ से दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।ु
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed