{"_id":"5c2f9ea6bdec22569a51bd40","slug":"121546624678-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमिट न दिखाने मे एक बस बंद, दो के चालान , ड्ग्गामार वाहनों के खिलाफ चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमिट न दिखाने मे एक बस बंद, दो के चालान , ड्ग्गामार वाहनों के खिलाफ चला अभियान
विज्ञापन
शामली। शुक्रवार को एआरटीओ शामली मुंशीलाल और एआरएम शामली मनोज वाजपेयी के संयुक्त निर्देश पर शहर के एसटी तिराहे पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 26 परमिटों की चेकिंग की गई। परमिट नहीं दिखाने पर एक प्राईवेट बस को सीज कर दिया, जबकि दो बसों का चालान किया गया। एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि जिले में डग्गामार वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान छह जनवरी तक चलाया जाएगा। जिले में 154 डग्गामार बसें संचालित हो रही हैं।
गोसंरक्षण केंद्र की भूूमि को मुक्त कराया
फोटो...
शामली। बनत में गोसंरक्षण केंद्र के लिए आरक्षित 22 बीघा भूमि पर डीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने ट्रैक्टर चलाकर अवैध कब्जा हटवाया। शनिवार को मंडलायुक्त चंद्र प्रकाश त्रिपाठी बनत में गोसंरक्षण केंद्र व गौशाला का निरीक्षण करेंगे। शामली तहसील के राजस्व निरीक्षक नरेश मलिक ने बताया कि बनत में गोसंरक्षण केंद्र के लिए आरक्षित 22 बीघा भूमि पर डीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने ट्रैक्टर चलाकर कब्जा हटवाया है। राजस्व निरीक्षक नरेश मलिक ने बताया कि गो संरक्षण केंद्र की 22 बीघा को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। भूमि को अपने कब्जे में ले लिया है।
ई-रिक्शा चालकों की बैठक सात को
शामली। रूट निर्धारित होने के बाद ई-रिक्शा चालक लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को कैराना रोड ई रिक्शा यूनियन की बैठक हुई। जिसमें सात जनवरी को बैठक कर कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने पर फैसला लिया गया। मौके पर सहारनपुर मंडल जोन कोर्डिनेटर डॉक्टर आरएल सिंह, याकूब, राकेश, धर्मेंद्र, कासिम, कृष्ण नीटू, विनोद, रविंद्र, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
सहायक अध्यापक निलंबित
शामली। जय जवान जय किसान इंटर कालेज मुंडेट कला के प्रबंधक विनोद कुमार ने सहायक अध्यापक कृष्णपाल को निलंबित कर दिया है। प्रबंध समिति की 29 दिसंबर की बैठक में पारित प्रस्ताव संख्या दो के अनुसार आरोपों की जांच के लिए कोषाध्यक्ष को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।