फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जर्जर स्कूल में पढ़ते मिले छात्र

जर्जर स्कूल में पढ़ते मिले छात्र

Sun, 28 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
जर्जर स्कूल में पढ़ते मिले छात्र
कैराना। शनिवार को उपजिलाधिकारी डा अमित पाल शर्मा ने पानीपत रोड पर स्थित प्राथमिक विद्यालय दरबार कला का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने देखा कि स्कूल की छत जर्जर होकर गिर चुकी हैं। साथ ही स्कूल में 156 बच्चे कक्षा-1 से कक्षा-5 तक की शिक्षा ग्रहण करते है। लेकिन स्कूल के जर्जर भवन में 156 बच्चों को पढ़ाने के लिए केवल प्रधानाध्यापक नवाब अली ही मौजूद है। प्रधानाध्यापक ने एसडीएम को बताया कि उनके स्कूल में एक शिक्षा मित्र की भी तैनाती थी लेकिन पांच अक्टूबर से उक्त शिक्षा मित्र ने भी स्कूल में आना बंद कर दिया। जिस कारण सभी 156 छात्रों को वह ही पढ़ाते है। बच्चों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ को देखते हुए एसडीएम ने उच्चाधिकारियो को पत्र लिखा। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा कि स्कूल के भवन की मरम्मत कराने के साथ ही स्कूल में अध्यापकों की तैनाती की जाये तथा तब तक बच्चों को अस्थायी तौर पर किसी अन्य स्कूल से अटैच किया जाये। साथ ही उन्होंने मामले से जिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


चिकित्सक अधीक्षक गैर हाजिर मिले
कैराना। शनिवार को एसडीएम डॉ अमित पाल शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने मरीजों से डाक्टरों के व्यवहार, दवाइयों के बारे में भी पूछा। साथ ही उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने हाजिरी फाइल, दवाइयों के स्टाक रजिस्ट्र की भी जांच की। एसडीएम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर भानू प्रकाश के अस्पताल में मौजूद नही मिलने पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके विरुद्ध जिलाधिकारी को कड़ी कार्रवाई हेतू संस्तुति पत्र भेज दिया। वही मामले में चिकित्सा अधीक्षक डॉ भानू प्रकाश ने बताया कि वो उस समय ओपीडी में नही थे। लेकिन वो अस्पताल परिसर में ही कंप्यूटर लैब पर थे। उधर मामले में एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि पहले भी दो बार निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक नहीं मिले थे। आज भी उनके ड्यूटी पर नहीं मिलने तथा अस्पताल में साफ सफाई ठीक नही पाये जाने के कारण जिलाधिकारी को पत्र मिलकर चिकित्सा अधीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


राशन के गोदाम पर छापा, केरोसीन मिला
कैराना। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार रणबीर सिंह व पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार ने मोहल्ला इकराम पुरा में गौशाला भवन में खाद गोदाम के नाम से बने एक गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान वहा खडे युवक द्वारा गोदाम मालिक को मौके पर बुला कर गोदाम खुलवाया गया। गोदाम के अंदर केरोसीन के नौ ड्रम मौजूद थे। जिनमें से छह ड्रमों में केरोसीन भरा था। गोदाम मालिक ने बताया कि वह राशन डीलर है। तथा उसकी दुकान छोटी होने के कारण वह यहा पर ही ग्राहको को केरोसीन बाटता है। वही गोदाम पर उचित दर विक्रेता के नाम से बोर्ड नही लगा होने के कारण छापा मारने गई टीम ने नाराजगी जताई। साथ ही टीम स्टाक रजिस्ट्र को भी अपने साथ ले गई। पूर्ति निरिक्षक संजय कुमार ने बताया कि गोदाम पर बोर्ड नही होने के बारे में जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना में बस स्टैंड स्थापना की मांग
कैराना। कैराना में रोडवेज बस स्टैंड नहीं होने के कारण यात्रियों को सड़क किनारे खडे़ होकर बसो का इंतजार करना पड़ता है। कई बार चलती बसो में उतरते व चढते समय हादसों में लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। लंबे समय से कैराना निवासी सरकार से रोडवेज बस स्टैंड स्थापना की मांग करते चल आ रहे हैं। पांच दिन पूर्व खतौली डिपो के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक परवेज बशीर ने कैराना तहसील पहुंचकर एसडीएम को पत्र देकर कहा था कि डग्गामार से डिपो की आमदनी को घाटा पहुंच रहा है। उन्होंने प्रतिबंध की मांग की थी। इधर, अब एसडीएम डॉ. अमितपाल शर्मा ने भी रोडवेज स्टैंड के लिए पहल कर दी है। एसडीएम ने परिवहन निगम को पत्र लिखा है। उन्होंने रोडवेज स्टैंड स्थापना के लिए भूमि का चिन्हीकरण कर कार्य शुरू करने का आग्रह किया है, जिससे कि यात्रियों को डग्गामारी का शिकार होने से बचाया जा सके और बस सेवा सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा एसडीएम ने डीएम को भी पत्र भेजकर रोडवेज स्टैंड संबंधी समस्या से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed