फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पोषण रैली निकालकर किया महिला और बच्चों को जागरुक

पोषण रैली निकालकर किया महिला और बच्चों को जागरुक

Tue, 18 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
पोषण रैली निकालकर किया महिला और बच्चों को जागरुक
रैली में महिला और बच्चों को किया जागरूक
विज्ञापन

शामली। कोर पीसीआई जन कल्याण समिति और स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के हरि ओम पब्लिक स्कूल और आईएस पब्लिक स्कूल पंसारियान से जिला स्तरीय पोषण रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर आरके सागर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया। बीएमसी मोहम्मद नईम ने बताया गया कि पोषण रैली द्वारा मोहल्ला पंसारियान, कलंदरशाह में गली-गली में जाकर लोगों को कुपोषण से निपटने के लिए जागरूक किया। गर्भवती महिला और 0- 5 वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से बचाने का संदेश दिया। एसीएमओ डॉक्टर डीवी सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों का समयानुसार टीकाकरण जरूर कराएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि कुछ नई वैक्सीन आ रही हैं। इस अवसर पर संध्या शर्मा, उषा, सुमन, प्रीति, सुनीता, पूजा सीएमसी, संगीता, मुनेश, सविता आशा, लोकेश शर्मा सभासद, देवी सिंह, मोहम्मद इमरान, धर्म सिंह, अंश, आयशा, शीला, सुनीता, संजना, रेनू, कंचन, काजल, पूजा, शालू, राधा, मोहम्मद अहत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed