फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जूनियर वर्ग में थानाभवन, सीनियर में कांधला बना विजेता

जूनियर वर्ग में थानाभवन, सीनियर में कांधला बना विजेता

Sun, 16 Sep 2018 12:23 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
जूनियर वर्ग में थानाभवन, सीनियर में कांधला बना विजेता
जूनियर वर्ग में थानाभवन बना विजेता
विज्ञापन

शामली। हिंदू इंटर कॉलेज कांधला में जिला स्तरीय बालक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद की तहसीलों के दस कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जूनियर वर्ग में थाना भवन व सीनियर वर्ग में कांधला का कॉलेज विजेता बना। सभी चयनित खिलाड़ी अब 19 सितंबर को मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक प्रदीप सिंघल, कोषाध्यक्ष घनश्यामदास शर्मा और प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय करते हुए सभी को मेहनत और लगन से खेलकर जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना, आरएसएस झिंझाना, महर्षि कश्यप इंटर कॉलेज नाला, सनातन धर्म इंटर कॉलेज थानाभवन, राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ा कुरतान, बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली, मुरली मनोहर इंटर कॉलेज इस्सोपुर टील और हिंदू इंटर कॉलेज कांधला के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपना दम दिखाया। जिसमें जूनियर वर्ग में थाना भवन का सनातन धर्म इंटर कॉलेज और सीनियर वर्ग में हिंदू इंटर कॉलेज कांधला विजेता बना। शिक्षकों द्वारा मंडल स्तरीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें जूनियर वर्ग में अतुल, प्रदीप थाना भवन से, कुश कांधला से, निष्य इस्सोपुर टील से, शिवम नाला का चयन हुआ। जबकि सीनियर वर्ग में निखिल कांधला से, अभय गिरी, प्रशांत झिंझाना से और आजम कांधला का चयन हुआ। प्रधानाचार्य उदयबीर सिंह ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी 19 सितंबर को मुजफ्फरनगर के लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में होने वाली मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपना दम दिखाएंगे। इस दौरान खेल शिक्षक प्रवीन कुमार, कपिल, रवि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed