{"_id":"5b8d7f2c42c792465d1d4284","slug":"121535999788-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से जमीन नाम कराने की डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से जमीन नाम कराने की डीएम से शिकायत
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
धोखे से जमीन नाम कराने की डीएम से शिकायत
झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला शेखो मैदान निवासी वृद्ध इसाक 80 वर्ष ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 50 वर्ष पूर्व करनाल हाईवे पर गांव जमालपुर के रकबे में काठा नदी के निकट राज्य सरकार ने उसके पिता के नाम पांच बीघा भूमि का पट्टा किया हुआ था। जो अब से बीस वर्ष पूर्व सरकार ने भूमिधर करते हुए बैनामा उसके पिता के नाम कर दिया था। वृद्ध का आरोप है कि उसके चाचा ने धोखे से लेखपाल को रिश्वत खिलाकर उक्त भूमि को अपने नाम करा लिया है। जिसके चलते उसका परिवार भूखे मरने की कगार पर है। पीड़ित ने डीएम से जमीन वापस दिलाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के आधार पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने ने एसडीएम कैराना को मामले की जांच कर वृद्ध को न्याय दिलाने के आदेश दिए है।
हाईवे पर सड़क की हालत खस्ता
झिंझाना। करनाल हाईवे पर अहमदगढ़ पुलिस चौकी के पास बरसात के चलते सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिस कारण आए दिन कोई न कोई हादसा होने का डर रहता है। वहीं बरसात के चलते गड्ढों में पानी भर रखा है। जिस कारण बड़े वाहनों को निकलते समय गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता और वाहन गड्ढे में फंसने की आशंका रहती है। कई बार तेजी से आने वाले बाइक सवारों को गिरकर चोट भी लग चुकी है।