{"_id":"5b6b3d7d4f1c1b40368b4b3c","slug":"121533754749-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार दिये रुपये मांगे तो नर्स ने लगा दिया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार दिये रुपये मांगे तो नर्स ने लगा दिया छेड़छाड़ का आरोप
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने झूठी शिकायत करने पर माफी मांगी
शामली।
कई माह पूर्व रुपये उधार देने वाले युवक ने जब महिला से अपने रुपये मांगे तो उसने छेड़खानी करने का आरोप लगा दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा और मामले की जांच शुरू हुई, जिस पर सच्चाई निकलकर सामने आ गई। बाद में महिला ने माफी मांगते हुए जल्द ही युवक के रुपये देने की बात कही।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला नर्स है। कई माह पूर्व उसने मोहल्ले के एक युवक से 15 हजार रुपये उधार लिए थे। कई महीनों बाद जब युवक ने महिला से अपने रुपये मांगे तो वह टाल-मटोल करती रही। मंगलवार को महिला ने आरोपी युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगा दिया। पीड़िता के परिजन कोतवाली में पहुंच गए और इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक को कोतवाली में बुलवा लिया। बाद में दोनों पक्ष कोतवाली में पहुंच गए। पुलिस के सामने दोनों पक्ष बैठे तो सच्चाई निकलकर सामने आ गई। बाद में महिला उधार लिये रुपये देने को राजी हो गई और जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया।