{"_id":"5b6b3d7b4f1c1b9d3e8b5cfe","slug":"121533754747-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
नगर पालिका परिषद कांधला में लिपिक को नियम विरुद्ध लेखाकार बनाए जाने के मामले में कार्रवाई के लिए वार्ड सभासद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
वार्ड सभासद अरुण गर्ग ने बताया कि नगर पालिका परिषद कांधला में लेखाकार के दो पद प्रस्तावित थे। नगरपालिका के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने लिपिक अकरम का प्रस्ताव शासन को भेज दिया था, जिसके बाद उसको लेखाकार बना दिया गया था, जो नियम विरुद्ध था। इसके साथ ही अकरम का ग्रेड पे बढ़ाते हुए अधिक वेतन भी पास कर दिया था। सभासद अरुण गर्ग ने बताया कि पालिका निधि का गबन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूर्व में मंडलायुक्त, डीएम से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने सीएम योगी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है तहसील से आख्या भेजी गई है जल्द ही इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।