{"_id":"5b2bfae74f1c1b264d8b7bfd","slug":"121529608935-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भ में शिशु की मौत, डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भ में शिशु की मौत, डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
गर्भस्थ शिशु की मौत
शामली। सरकारी अस्पताल में प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला के गर्भ में शिशु की मौत हो गई। इसका पता लगने पर परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
क्षेत्र के गांव मालैंड़ी निवासी अशोक की पत्नी बबीता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने बुधवार देर रात उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। सुबह होने पर परिजनों ने महिला डाक्टर को गर्भवती महिला को दिखाया, तो उसे डाक्टरों ने जल्द ही प्रसव हो जाने की बात कही। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम तक भी बच्चा नहीं हुआ और महिला को तकलीफ बनी रही। इस पर परिजनों ने दोबारा डाक्टरों को बताया। इसके बाद, शाम पांच बजे उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें पता चला कि बच्चा मरा हुआ है। इस पर परिजनों में शोक छा गया। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत सीएमओ डाक्टर राजकुमार को की। देर रात तक महिला अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन उसकी डिलीवरी नहीं हो पाई थी।