फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   योग महोत्सव की तैयारियां शुरू

योग महोत्सव की तैयारियां शुरू

Wed, 20 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
योग महोत्सव की तैयारियां शुरू
शामली। 21 जून को होने वाले अंतर राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ताओं और यूपी एनसीसी बटालियन के कैडेट्स ने योग जागरण रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली माजरा रोड स्थित ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर आरके इंटर कॉलेज में समाप्त हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय योग संस्थान दिल्ली की ओर से वीवीइंटर कालेज की बालिका शाखा में आयोजित योग शिविर में पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल एवं नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन अंजना बंसल बतौर अतिथि के रुप में मौजूद रहे। जिला संगठन मंत्री अशोक कोरियर, सुनीत गुप्ता, कुलश्रेष्ठ सैनी ने साधकों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। जिला मंत्री अरुण जैन ने साधकों को सूक्ष्म व्यायाम कराए। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने दांतों के महत्व को समझाया। इस मौके पर उमेश खुुरगान, चरण सिंह, सुरेश हिमानी, उमेश कौशिक, अशोक चावला, मनोज कुमार, रोहित आदि का सहयोग रहा। संचालन जिला प्रधान तरुण जैन ने किया। भारतीय स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति शामली ने बताया कि 21 जून को राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। मंगलवार को सुबह पांच बजे से लेकर सात बजे तक साधकों को योग सिखाया। समिति के जिला प्रभारी के जिला प्रभारी सतीश तायल, महिला प्रभारी कुमुद शर्मा ने योग अभ्यास कराया। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी कर्ण सिंह ने प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्राणायाम के लाभों से अवगत कराया। मुकेश कुमार ने योगिक जोगिंग कराते इसके लाभ बताए। योग शिविर में संगठन मंत्री पूरण चंद आर्य, संवाद प्रभारी अनुज खंडेलवाल ने लोगों को प्रेरित किया। इस मौके पर संगीता, सीमा, रुपा, मानसी, देव, दक्षिता, अमृता, सोनिया, मोहनलाल, सोहनलाल आदि साधक-साधिकाएं मौजूद रहे। सुबह नौ बजे माजरा रोड स्थित ब्रिगेडियर होशियार इंटर कॉलेज से योग जागरण रैली का शुभारंभ एनसीसी के विशिष्ट अधिकारी एवं आर के पीजी कालेज के प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली माजरा रोड से शुरू होकर भिक्की मोड़ से शिवचौक, गांधी चौक, बड़ा बाजार, अजुध्या चौक, कबाड़ी बाजार, फव्वारा चौक, अजंता चौक व विजय चौक होते हुए आरके इंटर कॉलेज में समाप्त हुई। रैली को सफल बनाने के लिए नरेंद्र कुमार, विमल शर्मा, हरजीत सिंह, सीमा वर्मा, रूपा रघुवंशी, अमृता सोनिया, सुवासिनी, अंजू, रेणू, मुकेश रानी, अवंतिका, अनुष्का, मानसी, वीणा अग्रवाल, अनीता बंसल, डाक्टर कुमुद शर्मा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed