{"_id":"5ac671ce4f1c1bc4618b5d49","slug":"121522954702-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी ही शिफ्ट होंगे तीन कार्यालय - डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी ही शिफ्ट होंगे तीन कार्यालय - डीएम
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही शिफ्ट होंगे तीन कार्यालय - डीएम
शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बृहस्पतिवार को पूर्वी यमुना नहर पटरी किनारे निर्माणाधीन जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जल्दी निर्माण पूरा होने पर कार्यालय यहां शिफ्ट कर दिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि तीनों ही कार्यालयों के भवनों का 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सीएमओ कार्यालय में पुताई कार्य भी हो चुका है। एक सप्ताह बाद ही सीएमओ कार्यालय नए भवन में स्थानांतरित हो जाएगा। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का अधिकांश निर्माण भी पूरा हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि कार्य मळं गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए।