{"_id":"5ac51fba4f1c1bd4618b57ae","slug":"121522868154-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में पहुंचे नवोदय प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में पहुंचे नवोदय प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जनपद में 21 अप्रैल को होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र ऊंचा गांव स्थित नवोदय विद्यालय भेज दिए गए है। सभी परीक्षार्थी कॉलेज से अपना प्रवेश पत्र ले सकते है। वहीं, जिन छात्रों की कॉलेज से दूरी अधिक है वह 9 मार्च से अपने अपने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते है। परीक्षा के लिए जनपद में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।
नए सत्र में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश लेने के लिए जनपद में 21 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए जनपद में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। प्रत्येक ब्लाक में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए है। कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव स्थित नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य बीसी पंत ने बताया कि मंगलवार को सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पहुंच चुके है। सभी छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश पत्र कॉलेज से ले सकते है। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों ने आवेदन ऑफ लाइन किया था, वह कॉलेज से ही प्रवेश पत्र ले सकेंगे। वहीं जिन बच्चों ने ऑनलाइन आवेदन भरा था वह आवेदन करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर से भी अपना प्रवेश पत्र निकलवा सकते है। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों के घर की दूूूरी कॉलेज से अधिक है। वह सभी बच्चे 9 मार्च से अपने अपने ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है। सभी प्रवेश पत्र कार्यालयों पर भेज दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा 11.30 से 1.30 बजे तक होगी। परीक्षा में के लिए 4200 बच्चें पंजीकृत है।
जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की सूची
सत्य नारायण इंटर कॉलेज शामली, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली, डीएवी इंटर कॉलेज ऊन, जय सीताराम इंटर कॉलेज झिंझाना, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कैराना, आर्य कन्या इंटर कॉलेज कैराना, सरस्वती पब्लिक हाईस्कूल थानाभवन, एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल थानाभवन, प्रगति उच्च माध्यमिक विद्यालय कांधला, हिंदू इंटर कॉलेज कांधला।