{"_id":"5a96edbe4f1c1b387b8b9302","slug":"121519840702-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की निकासी न होने पर घरों में भरा पानी, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की निकासी न होने पर घरों में भरा पानी, किया हंगामा
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलनिकासी नहीं होने से घरों में भरा पानी
कांधला (शामली)। जलनिकासी नहीं होने से मोहल्ले के लोगों के घरों में पानी घुस गया। इससे आक्रोशित लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ हंगामा करते हुए जिलाधिकारी से समस्या के समाधान कराने की मांग की है।
पिछले काफी दिनों से कस्बे के मोहल्ला मौलानान के लोग सड़क पर जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। मोहल्लेवासी हारून, यामीन, रहबर, वकील, सुलेमान, सुक्का आदि के अनुसार उनके मोहल्ले के बीच से पूरे कस्बे के जलनिकासी के लिए एक नाला होकर जा रहा है। हालांकि उसकी सफाई नहीं होने के कारण गंदगी से अटा हुआ रहता है, जिससे पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़कों पर जलभराव होने के बाद घरो के अंदर भी पानी घुस जाता है। आरोप है कि इस बारे में पूर्व में कई बार पालिका प्रशासन को लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की जा चुकी है, जिसके बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बुधवार को एक बार फिर से पूरा मोहल्ला जलमग्न हो गया। पानी घरों में घुसने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा । इससे आक्रोशित लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की। मोहल्ले के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान न किया तो वे लोग पालिका परिसर में अनिश्चितकाल के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।