{"_id":"5a8c68774f1c1bf07b8b85ba","slug":"121519151223-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के संपूर्ण समाधान दिवस में कई अफसर नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के संपूर्ण समाधान दिवस में कई अफसर नदारद
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। 147 शिकायतों में 19 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान कई अफसर नदारद भी रहे। इस पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने फरियादियों की समस्याओं निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण समय सें करें और आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक से करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो कड़ी कार्रवाई होगी। संपूर्ण तहसील दिवस शामली में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, परियोजना डूडा, एआरएम शामली, बीडीओ शामली, मंडी सचिव, सहायक अभियंता ड्रेनेज खंड, कांधला, थानाभवन के एबीएसए नदारद रहे। 70 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 13 का ही निस्तारण हो पाया। इस अवसर पर एसपी डाक्टर अजय पाल शर्मा, सीडीओ रेनू तिवारी सीएमओ डाक्टर राजकुमार सिंह, डीडीओ बलराम कुमार, पीडी ग्राम्य विकास ज्ञानेश्वर तिवारी, एसडीएम सुरजीत सिंह आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजदू रहे। उधर, कैराना में संपूर्ण तहसील दिवस में 38 शिकायतों में से मौके पर पांच का निस्तारण ही हो पाया है । इस अवसर पर एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य, सीओ कैराना तहसीलदार अभय राज पांडेय सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे । ऊन तहसील में एसडीएम ऊन विनोद कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। 39 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतोें का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर तहसीलदार ऊन यदुवंश कुमार सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।