{"_id":"5a662c0d4f1c1b6f268b5d18","slug":"121516645389-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में दो की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
झिंझाना (शामली)। मेरठ-करनाल हाईवे पर सोमवार की सुबह खराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक जा घुसा। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक घायल हो गया। उधर, शाम को बाइक सवार दंपति की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के समय पर नहीं पहुंचे पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस पर गुस्साए लोगों ने एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए और शव को ऊन-झिंझाना मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने जाम खोला
सोमवार की सुबह करनाल हाईवे स्थित काठा नदी से पहले सड़क किनारे रोड़ी से भरा ट्रक खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा हुआ था। सुबह करीब छह बजे करनाल की ओर से तेज गति से आए रोड़ी से भरे दूसरे ट्रक को कोहरे के चलते हाईवे पर खड़ा ट्रक नहीं दिखाई दिया और वह पीछे से ट्रक में जा घुसा। ओवरलोड़ ट्रक होने ट्रक की बाडी अंदर धंस गई और उसमें बैठे चालक-परिचालक फंस गए। हादसे में ट्रक चालक शमसेर निवासी गांव रोटन की मौके पर मौत हो गई, जबकि परिचालक फरमान निवासी गांव रोटन गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस ने दोनों को ट्रक से बाहर निकालना चाहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। जेसीबी मशीन बुलवाई गई तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक शमसेर की मौत हो चुकी थी। घायल फरमान को पहले शामली फिर मेरठ रेफर कर दिया गया। मामले में मृतक के चाचा हनीफ निवासी रोटन ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
उधर, दूसरी घटना सोमवार दोपहर तीन बजे की है। ऊन रोड पर गांव रंगाना के पास दिन के लगभग तीन बजे बाइक पर आ रहे संदीप व उसकी पत्नी ईश्वरी को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में संदीप की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने संदीप के शव व उसकी घायल पत्नी को झिंझाना सीएचसी पर भिजवाया। करीब दो घंटे बाद तक भी पुलिस के वहां नहीं पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों हंगामा कर दिया। मामले की शिकायत एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा को की गई, तब जाकर झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर गुस्साए लोगों ने एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए और शव को ऊन-झिंझाना मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। बाद में दरोगा अवधेश शर्मा के समझाने पर लोगों ने जाम को खोलकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाने दिया। मृतक की पत्नी ईश्वरी ने गांव रंगाना निवासी ट्रेक्टर चालक के खलिाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत
थानाभवन। कैराना-झिंझाना मार्ग पर शाम के लगभग सात बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार तासीम घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। एंबुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।