फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर साढ़े सात घंटे का रेलवे का मेगा ब्लाक आज

दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर साढ़े सात घंटे का रेलवे का मेगा ब्लाक आज

Thu, 21 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर साढ़े सात घंटे का रेलवे का मेगा ब्लाक आज
साढ़े सात घंटे का रेलवे का मेगा ब्लाक आज
विज्ञापन

शामली। अंडरपास निर्माण के चलने से सहारनपुर जिले के नागल और टपरी के बीच साढ़े छह घंटे का ब्लाक लिए जाने से देहरादून-से मुजफ्फरनगर व मेरठ से जाने वाली दो ट्रेनें शामली से होकर दिल्ली व दिल्ली से शामली से होकर देहरादून के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर गोटरा व फखरपुर के बीच 14 नंबर रेलवे फाटक पर अंडरपास का कार्य शुरू होने से सात घंटे का ब्लाक रहेगा।

बृहस्पतिवार की रात्रि में 12 बजे से लेकर सुबह साढ़े पांच बजे तक दिल्ली- मेरठ-सहारनपुुर रेल मार्ग पर नागल- टपरी के बीच साढ़े पांच घंटे का रेलवे ब्लाक लिए जाने से अंडरपास निर्माण कार्य चला। इस अवधि में दिल्ली से देहरादून व देहरादून से दिल्ली जाने वाली ट्रेन को शामली से होकर निकाला गया। रेलवे के अफसरों के मुताबिक देहरादून से दिल्ली ट्रेन को रात्रि 2.30 बजे व दिल्ली से देहरादून जाने वाली ट्रेन को 3.30 बजे शामली से होकर गुजरी है। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली-शामली सहारनपुर रेलवे मार्ग पर गोटरा और फखरपुर के बीच रेलवे फाटक नंबर 14 पर सुबह 9.30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक अंडरपास का निर्माण कार्य चलेगा। इस दौरान दिल्ली-शामली,सहारनपुर रेलवे मार्ग पर सुबह सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैैसेंजर ट्रेन 74025 व 74026 स्थगित रहेगी। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दोपहर 12 बजे शामली रेलवे स्टेडियम पर आकर खड़ी होगी। इस ट्रेन का संचालन शामली से लेकर दिल्ली स्थगित रहेगा। ब्लाक समाप्त होने के बाद इस ट्रेन का संचालन शामली से हरिद्वार तक किया जाएगा। सुबह सात बजे सहारनपुुुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 8.30 बजे का है। यह पैसेंजर ट्रेन शामली से चलकर बागपत रेलवे स्टेशन पर रोक दी जाएगी। ब्लाक समाप्त होने के बाद इस ट्रेन को बागपत से शामली व सहारनपुर तक संचालन किया जाएगा। उन्होने रेलयात्रियों से अनुरोध किया है कि शुक्रवार को ट्रेनों में जरा सोच समझकर यात्रा करें। ब्लाक के चलते यात्रा अधूरी न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed