फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल

अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल

Fri, 15 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल
थानाभवन (शामली)। क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में दो भट्ठा मजदूर और एक बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थानाभवन-चरथावल मार्ग पर स्थित भट्ठे पर प्रवीण व उसका साथी रमेश निवासी बलवा खेड़ी ख्यावड़ी भट्ठे पर मजदूरी का काम करते हैं। जब दोनों बाइक से गांव के लिए शाम को जा रहे थे। ख्यावड़ी पुलिया के पास सामने से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए, जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। राहगीरों की मदद से लोगों ने दोनों को थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से दोनों की जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उधर, चांद मियां निवासी जलालाबाद पत्नी और तीन वर्षीय बच्ची अलीबा के साथ रिश्तेदारी में थानाभवन कांशीराम कॉलोनी में आया था। जब वह घर आ रहा था तो प्रवीण निवासी कांशीराम कॉलोनी की बाइक चांद मियां की बाइक से टकरा गई। इस हादसे में चांद मियां की बच्ची अलीबा के सिर में चोट आई। लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। घायल बच्ची के मां बाप ने थानाभवन थाने पर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed