फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किसान पाठशाला आज से शुरू

किसान पाठशाला आज से शुरू

Mon, 04 Dec 2017 11:05 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
किसान पाठशाला आज से शुरू
किसान पाठशाला आज से शुरू
विज्ञापन

शामली। जिले का कृषि विभाग फसलों- गन्ना, व पशुओं व संबंधी जानकारी देने के लिए किसान पाठशाला का आयोजन कर रहा है। किसान पाठशाला मंगलवार से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगी। किसान पाठशाला के लिए पशु, उद्यान, कृषि गन्ना विभाग के अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि पांच दिसंबर से लेकर 9 दिसंबर तक शामली ब्लाक में हाथीकरौंदा, बलवा, भाजू, सिलावर, फतेहपुर, कुरमाली, लांक, व थानाभवन ब्लाक में कैंडी, गुुुराना, रायपुर, हरड़फतेहपुर, दखौड़ी, कुतुबगढ़, दभेड़ी, मानकपुर, कैराना ब्लाक में रामड़ा, बीबीपुर हटिया, जहानपुर, जगनपुर, बधुपुरा, गोगवान, कांधला ब्लाक में गोगवान, खंदरावली, किवाना, मीमला,असदपुर, डागरौल, नाला, केरटू, तिसंग, रंगाना, सांपला,राझड, उदपुर, पाथुपुरा, दरगाहपुर, रजाकनगर, टोडा प्राथमिक विद्यालयों में किसान पाठशाला लगाई जाएगी। शामली ब्लाक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शामली, थानाभवन ब्लाक में जिला उद्यान अधिकारी शामली, कैराना ब्लाक में उपनिदेशक कृषि, कांधला ब्लाक में जिला गन्ना अधिकारी व ऊन ब्लाक में जिला कृषि अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

लाइसेंस का सत्यापन कराएं
शामली। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने सभी कीटनाशी विक्रेताओं से अनुरोध किया है कि वह कीटनाशी विक्रय का लाइसेंस का सत्यापन कराने के लिए अपनी फर्म संबंधी कागजात एक अप्रैल 2016 से लेकर 30 अक्तूबर 2017 तक के क्रय बिल बुक स्टाक रजिस्टर, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र कंपनी का अधिकार पत्र तथा कीटनाशी विक्रय लाइसेंस की मूल प्रति लेकर जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय व कीटनाशी निरीक्षक देवगार्डन माजरा रोड पर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed