{"_id":"5a0888784f1c1bca678baef0","slug":"121510508664-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने प्रत्याशियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने प्रत्याशियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उपजिलाधिकारी कैराना ने नगर पालिका के सभागार में प्रत्याशियों के साथ बैठक की। उन्हें आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी। साथ ही आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
रविवार को नगर पालिका परिषद कैराना के सभागार में उपजिलाधिकारी कैराना विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कैराना नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद पदों के प्रत्याशियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को बताया कि आचार संहिता का पालन करें। बगैर अनुमति किसी प्रकार की सभा नहीं होगी और अनुमति लेकर ही प्रचार सामग्री लगाई जाएगी। बैठक में तहसीलदार कैराना अभयराज पांडये, अधिशासी अधिकारी कैराना लालचंद भारती, रविंद्र कुमार लिपिक, विपुल पंवार, शाहिद हसन, विशाल चौहान के साथ विभिन्न प्रत्याशी मौजूद रहे।