फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बरसात बनी आफत, दो दर्जन परिवार हुए बेघर

बरसात बनी आफत, दो दर्जन परिवार हुए बेघर

Sun, 03 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
बरसात बनी आफत, दो दर्जन परिवार हुए बेघर
चौसाना। करीब 36 घंटों से रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश से गांवों में टूट पड़ी है। गांव बल्लामाजरा में दो से तीन फीट तक पानी सड़कों पर आ गया। स्कूल, साधन सहकारी समिति के दफ्तर सहित गलियों में जलभराव हो गया। कई मकान गिर गए, जबकि बहुत से मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गई। बारिश के कारण कई परिवार बेघर हो गए। उन्हें अन्यत्र शरण लेना पड़ा। वहीं, एसडीएम ऊन, एसओ झिंझाना और चौकी चौसाना पुलिस ने बल्लामाजरा गांव के हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

आलम यह है कि चौसाना क्षेत्र के गांव बल्ला माजरा में लोगों का रहना दुश्वार हो गया है। खेत, घर, स्कूल और साधन सहकारी समिति कार्यालय परिसर में जलभराव हो गया है। गलियों में जलभराव के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कई मकान बरसात के कारण गिर गए हैं। इन मकानों में रहने वाले परिवारों को दूसरे मकानों में शरण लेनी पड़ रही है। उधर, गांव गढ़ी हसनुपर, प्रधाननगर, गंगारामपुर खेड़की, श्यामली श्यामला और चौसाना में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एसडीएम दुष्यंत सिंह ने पीड़ित परिवारों को मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बिजलीघर में हादसे की आशंका
चौसाना बिजलीघर की छत से पानी टपक रहा है। बिजलीघर के अंदर लगी मशीनों को पॉलीथिन से ढककर बचाया जा रहा है। इस कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। बिजलीघर पर तैनात कर्मियों का कहना है कि विभाग को इस बारे में जानकारी दे दी है। हादसे की आशंका के चलते बिजली आपूर्ति भी बंद करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास में जलभराव से गांवों का संपर्क कटा
शामली। थानाभवन क्षेत्र में ऊन मार्ग और हिंड गांव के निकट अंडरपास में कई दिन से बरसात के कारण जलभराव हो गया है। इन दोनों ही मार्गों पर एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों का आना जाना है। जलभराव के कारण अंडरपास से निकलना दुश्वार हो गया है। पैदल और दुपहिया वाहन तो निकल ही नहीं पा रहे हैं। ट्रैक्टर और कार भी पानी में डूब रही हैं। वहीं, शनिवार सुबह रोड़ी से लदा एक ट्रक अंडरपास के जलभराव में फंस गया। ट्रक का आधा हिस्सा पानी में डूबा रहा, जिससे ट्रक बंद हो गया। उसे निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed