फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   साधन सहकारी समिति पर किसानों का हंगामा

साधन सहकारी समिति पर किसानों का हंगामा

Fri, 01 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति पर किसानों का हंगामा
झिंझाना।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति वेदखेड़ी पर खाद और बीज लेने पहुंचे किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों ने बताया कि समय से पहले ही समिति के एमडी ने ताला बंद करा दिया। किसानों ने एसडीएम ऊन से मामले की शिकायत की है।
बृहस्पतिवार को साधन सहकारी समिति वेदखेडी पर अपराह्न चार बजे ताला बंद कर दिया गया। इसी दौरान समिति से बीज और खाद लेने पहुंचे किसानों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि रोजाना समिति को समय से पहले ही बंद कर दिया जाता है। किसानों ने उपजिलाधिकारी ऊन दुष्यंत मौर्य को फोन पर शिकायत कर समिति को नियमित खोले जाने की मांग की है। वहीं, समिति के एमडी आशीष तोमर ने बताया कि समिति में ग्राम पंचायतों के सदस्य बनाने का कार्य चल रहा है। जिस कारण रसीद बुक लेने व कैश जमा करने झिंझाना स्थित बैंक में गए थे। मौके पर सरदार कर्मजीत सिंह, गुरदित्ता, मुस्तकीम, ऋषिपाल समिति चेयरमैन, रविंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


भाई को पीटकर घायल किया
कैराना/झिंझाना। कस्बा कैराना के मोहल्ला आलखुर्द निवासी जगमोहन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी मां की पेंशन को लेकर सगा भाई विवाद करता है। बृहस्पतिवार को भी उसने गाली गलौज की और विरोध करने पर सिर में ईंट मारकर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कैराना के गांव तीतरवाडा निवासी मुस्तकीम की पत्नी अफसाना ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उसके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। पड़ोसी परिवार के बच्चों से विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात पर पड़ोसी परिवार के लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी। उधर, झिंझाना के गांव सिकंदरपुर निवासी बुजुर्ग बिरमो (85) ने बृहस्पतिवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा और पुत्रवधू मारपीट करते हैं। खाना भी नहीं देते हैं। इस पर थाना प्रभारी भगवत सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed