फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ढांग के नीचे दबने से ग्रामीण की मौत

ढांग के नीचे दबने से ग्रामीण की मौत

Sun, 20 Aug 2017 02:13 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
ढांग के नीचे दबने से ग्रामीण की मौत
ढांग के नीचे दबने से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

झिंझाना। तालाब से रेत निकाल रहे युवक की मिट्टी की ढांग के नीचे दबने से मौत हो गई। परिजनों ने आनन फानन में उसका दाह संस्कार कर दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

क्षेत्र के गांव खोकसा में तालाब से ग्रामीण रेत निकालकर भैंसा-बुग्गी से ले जा रहे थे। शनिवार दोपहर राजकुमार निवासी खोकसा अपनी भैंसा-बुग्गी लेकर तालाब से रेत निकालने गया था। रेत निकालते समय अचानक ऊपर से तालाब के किनारे से ढांग गिरने पर राजकुमार दब गया। पास ही खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए। ग्रामीणों ने ढांग में दबे राजकुमार को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान भगवती देवी के पति भगतराम ने बताया कि मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई कराई गई है। तालाब से मिट्टी के बजाय रेत निकलने से ग्रामीण अपने मकान बनाने के लिए रेत ले जा रहे हैं, जबकि मुनादी कराकर रेत नहीं निकालने की चेतावनी दी हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी भगवत सिंह ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed