{"_id":"59821bbe4f1c1b5e2d8b4634","slug":"121501699006-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह अगस्त को होने वाली पंचायत स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह अगस्त को होने वाली पंचायत स्थगित
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
निर्वाल खाप के चौधरी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि छह अगस्त को होने वाली पंचायत फिलहाल स्थगित कर दी गई है। अब निर्वाल खाप में किसी तरह का विवाद नहीं है। निकट भविष्य में सर्वखाप-सर्वसमाज की पंचायत बुलाई जाएगी।
बुधवार को लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र सिंह लाटियान के आवास पर बैठक हुई, जिसमें बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत भी मौजूद रहे। इस दौरान निर्वाल खाप के चौधरी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से निर्वाल खाप में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब कोई विवाद नहीं रहा है। इसीलिए छह अगस्त को आहूत खाप की पंचायत फिलहाल स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि खाप चौधरी द्वारा ही खाप की पंचायत बुलाई जाती है। शामली जिले में किसी भी व्यक्ति के द्वारा बुलाई गई पंचायत को निर्वाल खाप की पंचायत से न जोड़ा जाए।