फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रेत से लदे ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, घायल

रेत से लदे ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, घायल

Mon, 31 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
रेत से लदे ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, घायल
थानाभवन।
विज्ञापन

खनन कर रेत लेकर जा रहे ट्रक चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान एक युवक ट्रक के पहियों में फंस गया। ग्रामीणों ने जैक लगाकर उसे बाहर निकाला। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना चरथावल के गांव सिकंदरपुर निवासी चंद्रपाल (50) पुत्र बहल सिंह और पवन कुमार (28 ) पुत्र इलम सिंह बाइक से थानाभवन स्थित सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने आ रहे थे। जैसे ही वह गांव ख्यावड़ी के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे रेत से ओवरलोड लदे ट्रक चालक ने मार्ग में बने गड्ढे को बचाने के चक्कर में अचानक स्टेयरिंग को मोड़ दिया। इस कारण बाइक ट्रक के पीछे के पहिया की चपेट मेें आ गई। पवन कुमार बाइक से उछलकर दूर जा गिरा, जबकि चंद्रपाल सड़क पर गिरा तो ट्रक के पहियों के नीचे आकर फंस गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा चंद्रपाल को ट्रक के पहियों के बीच से निकालने का प्रयास किया। इस बीच चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने लगभग आधा दर्जन जैक लगाकर ट्रक के पहियों के बीच से घायल चंद्रपाल को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत के चलते दोनो घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि घायलों की हालत नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed