फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कुरमाली में बीडीसी पर दो नामांकन पत्र दाखिल

कुरमाली में बीडीसी पर दो नामांकन पत्र दाखिल

Wed, 21 Jun 2017 12:12 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
कुरमाली में  बीडीसी पर दो नामांकन पत्र दाखिल
शामली/ऊन/ कांधला।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र जमा कराए गए। कुरमाली बीडीसी सदस्य पद पर दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। चूनसा, रंगाना, मोहम्मदपुर राई और सुन्ना ग्राम पंचायत सदस्य पद पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है।
मंगलवार को शामली ब्लाक कार्यालय पर कुरमाली के क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) वार्ड 73 के लिए संजीदा पत्नी वाजिद और इशरत पत्नी आलम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, चूनसा ग्राम पंचायत सदस्य के वार्ड तीन शशी पत्नी प्रवीण ने नामांकन पत्र दाखिल किया। ग्राम पंचायत सदस्य चूनसा पर शशि पत्नी प्रवीण ने नामांकन पत्र दाखिल हुआ। वहीं, कांधला क्षेत्र के गांव सुन्ना के ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए अर्चना पत्नी गजेंद्र का नामांकन पत्र जमा हुआ।
विज्ञापन

ऊन ब्लाक क्षेत्र के रंगाना गांव के ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड तीन पर विनोद पुत्र ब्रजपाल का नामांकन पत्र दाखिल हुआ। इसी तरह कैैराना ब्लाक के मोहम्मदपुर राई गांव में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए भी एक ही नामांकन पत्र जमा कराया गया। इस तरह एक ही नामांकन पत्र जमा होने वाले ग्राम पंचायत सदस्य का निर्विरोध चुनाव लगभग तय हो गया है। एडीओ पंचायत शामली बिजेंद्र सिंह ने बताया कि दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 22 जून को ब्लाक कार्यालय पर होगी। 24 जून को प्रत्याशियों को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। अब सिर्फ क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दो नामांकन पत्र आए हैं, जिसके चलते इसी पद के लिए मतदान होगा। मतदान एक जुलाई को होगा, जबकि मतगणना तीन जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed