{"_id":"66f6a9d0dad973d6d0020c59","slug":"1205-nomination-papers-were-submitted-in-all-three-committees-to-become-delegates-shamli-news-c-26-1-aur1003-128951-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डेलीगेट बनने के लिए तीनों समितियों में 1205 नामांकन पत्र हुए जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डेलीगेट बनने के लिए तीनों समितियों में 1205 नामांकन पत्र हुए जमा
Fri, 27 Sep 2024 06:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:19 PM IST
विज्ञापन
शामली गन्ना समिति में डेलीगेट के पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों क
शामली/थानाभवन/ऊन। बृहस्पतिवार को जनपद की तीनों शुगर मिलों की गन्ना समितियों में डेलीगेट के लिए होने वाले चुनाव को लेकर आवेदन पत्रों की बिक्री व नामांकन पत्रों के दाखिल करने की प्रक्रिया हुई। सभी समितियों में सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही। तीनों समितियों में डेलीगेट बनने के लिए 1205 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि 354 डेलीगेट चुने जाने हैं। देर शाम तक आवेदन पत्र दाखिल किए गए।
बृहस्पतिवार को जनपद की शामली, थानाभवन और ऊन मिल की गन्ना समितियों पर सुबह से ही नामांकन पत्र खरीदने और उसकी प्रक्रिया पूरी करते हुए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी रही। तीनों समितियों में 354 डेलीगेट पदों पर 1205 नामांकन पत्र दाखिले किए गए। जिसमें शामली समिति में 132 डेलीगेट पदों पर 856 नामांकन पत्र खरीदे गए और 745 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
ऊन समिति पर निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार मृदुला दुबे ने बताया कि कुल 251 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिनमें से 232 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। समिति में 11 संचालक तथा 117 डेली गेट के पद हैं और कुल 16792 मतदाता है। इसके साथ ही गन्ना समिति थानाभवन के सचिव भाष्कर सिंह ने बताया गन्ना समिति में 105 डेलीगेट के पद है। जिनके सापेक्ष 229 नामांकन पत्र जमा हुए है और नौ सर्किल है। कादरगढ़ जलालाबाद सर्किल में 50, थानाभवन सर्किल में 30, बुंटा सर्किल में 34, मादलपुर सर्किल में 38, हथछोया सर्किल में 21, लुहारी सर्किल में 30, हिरनवाड़ा सर्किल में 27 सदस्यों ने नामांकन पत्र जमा किए है।
विज्ञापन
तीनों समितियों में ही सुबह जुटनी शुरू हो गई थी किसानों की भीड़
डेलीगेट के नामांकन के चलते शामली, थानाभवन, ऊन गन्ना समितियों में सुबह 8 बजे ही संभावित प्रत्याशियों से लेकर किसानों की जुटनी शुरू हो गई थी। शाम पांच बजे तक किसानों की भीड़ रही। सुरक्षा की दृष्टि से तीनों स्थानों पर पुलिस तैनात की गई थी। वोटर लिस्ट के बारे में भी किसान एक दूसरे को जानकारी देते नजर आए।
इस बार सपा, भाजपा ओर बसपा भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी
गन्ना समिति के चेयरमैन पद के लिए इस बार विभिन्न दल भी समर्थित प्रत्याशी को सपोर्ट करेगा। रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली का कहना है कि भाजपा और रालोद चेयरमैन पद पर समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेंगी। बसपा जिलाध्यक्ष सुनील जाटव का कहना है कि बसपा भी समर्थित प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी का कहना है कि जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा होगी।