फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1203 people get vaccinated at 29 booths

29 बूथों पर 1203 लोगों को लगे टीके

Fri, 07 May 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
1203 people get vaccinated at 29 booths
29 बूथों पर 1203 लोगों को लगे टीके
विज्ञापन

शामली। जिले में चल रहे कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 26.73 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। 4500 के लक्ष्य के सापेक्ष 1203 लोगों को वैक्सीन के टीके लगाए गए।
जिले में कोरोना के खिलाफ चल रहे अभियान में 29 बूथों पर टीकाकरण किया जा रहा है। इनमें रेलवे अस्पताल, कुड़ाना सीएचसी, पीएचसी बनत, पीएचसी लांक और पीएचसी सिलावर में कोवैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं, जबकि जिला अस्पताल व सीएचसी शामली समेत 24 बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सभी 29 बूथों पर 4500 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया, जिनमें 789 लोगों ने पहली डोज का टीका लगवाया जबकि 424 लोगों को दूसरी डोज के टीक लगे हैं। कुल 1203 लोगों को टीके लगाए गए। इस तरह से जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 26.73 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 127 वॉयल खर्च हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 142984 लोगों को टीके लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 58416 लोगों को पहली डोज का टीका लगाया गया, जो लक्ष्य का 40.85 प्रतिशत है। इस आयु वर्ग के 11678 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया है।

133 लोगों को लगे वैक्सीन के टीके
कैराना। बृहस्पतिवार को कैराना सीएचसी पर 50 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा पीएचसी भूरा पर 9, पीएचसी कंडेला पर 36, पीएचसी डुंडुखेडा पर 20 व पीएचसी ऊंचा गांव पर 18 लोगो को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed