फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   12 years ago, Shamli reached the dharna of sugar mill.

12 साल पूर्व शामली चीनी मिल के धरने में पहुंचे थे

Fri, 07 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
12 years ago, Shamli reached the dharna of sugar mill.
12 साल पूर्व शामली चीनी मिल के धरने में पहुंचे थे
विज्ञापन

शामली। गन्ना मूल्य बढ़ोतरी के मुद्दे पर रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिह सक्रिय हो उठे थे। 12 साल पहले वह अनुराधा चौधरी के साथ शामली चीनी मिल के मुख्य गेट पर पहुंचकर किसानों के धरने में शामिल हुए थे।
12 साल पहले मायावती की सरकार में गन्ना मूल्य को लेकर किसान शामली चीनी मिल गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। छोटे चौधरी अजित सिंह, पूर्व सांसद अनुराधा चौधरी के साथ दिल्ली से चलकर शामली मिल में किसानों के धरने में शामिल हुए थे। गन्ना मूल्य बढ़ोतरी की वकालत की। रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह चेयरमैन बताते हैं कि चौधरी अजित सिंह के गन्ना आंदोलन में सक्रिय हो जाने के बाद प्रदेश सरकार को गन्ना मूल्य बढ़ाने को मजबूर होना पड़ा था। भाजपा गठबंधन के दौरान वह 2000 में विधान सभा के चुनाव में हुकुम सिंह के समर्थन में, सपा गठबंधन के वर्ष 2004 में शामली के वीपी पीजी कालेज में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ अनुराधा चौधरी के लोकसभा चुनाव में प्रचार में आए थे।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में कैराना लोकसभा चुनाव में रालोद से करतार भड़ाना चुनाव लड़ रहे थे। वह शामली में एमएसके रोड पर आयोजित चुनावी सभा में पूर्व राज्य सभा सदस्य ठाकुर अमर सिंह, फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के साथ शामली आए। यही नही कैराना सांसद हुकुम सिह के निधन के बाद कैराना उपचुनाव में रालोद- सपा समर्थित प्रत्याशी तबस्सुम हसन के चुनाव प्रचार में शहर के जेजे फार्म, एमएस फार्म बैठक की थी। गठवाला खाप के गांवों में घूमकर तबस्सुम हसन को चुनाव जीताने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान राजनीति का एक महान नेता खो दिया
चौधरी अजित सिंह के निधन पर राजन जावला ने कहा कि किसान राजनीति का एक महान नेता खो दिया है। भैंसवाल में बत्तीसा खाप चौधरी बाबा सूरजमल ने चौधरी अजीत सिंह के निधन पर शोक जताया। मौके पर जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार, अक्षयकुमार बधेव, प्रवीण कादियान, सतवीर मूछ, सुंदर पाल, हरिदत्त शर्मा, श्याम सिंह, रमेश चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर, गढ़ीपुख्ता कस्बे में रालोद प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर एक शोक में गांव पिंडौरा जहागींरपुर में हुई। जिसमें रालोद कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सुधीर खाटियान, चौधरी हरवीर सिंह, जबर सिंह, मनोज, सचिन, विकास विपिन, राजेंद्र, ब्रजवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed