{"_id":"6ac3f8015e3741e07306fd19","slug":"12-year-old-girl-tests-positive-for-dengue-confirmed-via-elisa-test-shamli-news-c-26-1-sal1002-175460-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 12 वर्षीय बालिका मिली डेंगू पॉजिटिव, एलाइजा जांच में हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 12 वर्षीय बालिका मिली डेंगू पॉजिटिव, एलाइजा जांच में हुई पुष्टि
Tue, 06 Oct 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में डेंगू का एक और नया केस सामने आया है। गांव खेड़ीकरमू निवासी 12 वर्षीय बालिका की एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इनके अलावा मलेरिया के तीन और स्क्रब टाइफस के दो मरीज सामने आ चुके हैं।
मौसम में बदलाव के साथ वायरल बुखार का प्रकोप चल रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना वायरल संक्रमण के कारण बुखार, नजला व खांसी के 400 के आसपास मरीज आ रहे हैं। इसी के साथ इस मौसम में डेंगू भी सक्रिय हो गया है। शामली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी 12 वर्षीय बालिका को 25 सितंबर को तेज बुखार आया था। परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया लेकिन आराम न मिलने पर दूसरे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने लक्षण के आधार पर प्राइवेट लैब में एलाइजा जांच कराई, जिसमें डेंगू होने की पुष्टि हुई। चिकित्सक ने बालिका को दवा देकर देकर घर भेज दिया। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर पीड़ित मरीज व उसके परिजनों से जानकारी ली। स्वास्थ्य टीम ने मरीज के घर के आसपास एंटी लार्वा कीटनाशक का छिड़काव कराया और लोगों को बुखार से बचाव की जानकारी दी।
जिला मलेरिया अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बालिका के बुखार होने पर एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू की दो मरीजों में पुष्टि हुई है। मलेरिया के तीन और स्क्रब टाइफस के तीन मरीज मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस मौसम में डेंगू होने की आशंका रहती है। मच्छर के काटने से बचाव करना चाहिए।