{"_id":"67df14f9eec142d1ac06d20a","slug":"12-thousand-eligible-people-are-away-from-subsidy-forced-to-burn-stove-shamli-news-c-26-1-sal1002-138940-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 12 हजार पात्र सब्सिडी से दूर, चूल्हा जलाने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 12 हजार पात्र सब्सिडी से दूर, चूल्हा जलाने को मजबूर
Sun, 23 Mar 2025 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
ऊन में उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिलने के कारण चूल्हे पर खाना बनाती मीनाक्षी।
शामली। सरकार उज्ज्वला योजना के जरिए महिलाओं को चूल्हे से निजात दिलाने के दावे कर रही है लेकिन जिले में 12 हजार पात्र सिलेंडर की सुविधा से वंचित हैं। कुछ महिलाएं तो चूल्हे पर काम कर रहीं हैं। विभागीय अधिकारी केवाईसी नहीं होने के कारण सब्सिडी अटकने का दावा कर रहें जबकि लाभार्थी केवाईसी पूरी होने के बाद भी सब्सिडी नहीं आने की बात कह रहीं हैं।
उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर उपभोक्ता मूल्य 842 रुपये है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिवाली एवं होली के पर्व पर सिलेंडर रिफिल हेतु 334 रुपये और शेष राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है। जिले की 24 गैस एजेंसियों से योजना के लाभार्थी जुड़े हैं। गैस एजेंसी और विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिले में जिले में उज्ज्वला योजना के 114376 लाभार्थी हैं। इनमें से 102376 लाभार्थियों को सब्सिडी दी जा रही है लेकिन 12 हजार लोगों का केवाईसी अपडेट नहीं होने व आधार से लिंक नहीं होने से उन्हें सब्सिडी नहीं मिल पा रही है। उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा।औसतन एक उपभोक्ता दो से तीन माह में एक बार ही सिलेंडर ले पाता है।
पांच प्रतिशत पात्र लाभ से वंचित : एसोसिएशन : कैराना की इंडेन गैस एजेंसी में 2600 कनेक्शन धारक है, जिनमें से 125 सिलेंडर नहीं लेते। शामली एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन सिंह निर्वाल का कहना है कि जिले में प्रत्येक एजेंसी पर पांच प्रतिशत से अधिक पात्र योजना का लाभ नहीं ले पा रहे, जिसका प्रमुख कारण उनकी केवाईसी अपडेट नहीं होना है। उसे अपडेट कराई जा रही है।