{"_id":"68700a9f7cba6498c50e1e7a","slug":"12-thousand-cusecs-of-water-released-into-yamuna-water-level-likely-to-rise-at-night-shamli-news-c-26-1-sal1002-145407-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यमुना में छोड़ा गया 12 हजार क्यूसेक पानी, रात में जल स्तर बढ़ने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यमुना में छोड़ा गया 12 हजार क्यूसेक पानी, रात में जल स्तर बढ़ने की आशंका
विज्ञापन
कैराना में बढ़ता यमुना नदी का जलस्तर । संवाद
कैराना। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया है। इसके चलते बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 12000 क्यूसेक प्रति सेकंड हो गई है।
पिछले सप्ताह हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 22000 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा गया था, जिसके चलते यमुना नदी का जलस्तर 229.5 मीटर हो गया था। लेकिन बाद में बारिश बंद होने से हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा सामान्य 352 क्यूसेक प्रति सेकंड हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह यमुना का जलस्तर 228.2 मीटर था, लेकिन पहाड़ों पर बारिश से चलते बृहस्पतिवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़कर 12000 क्यूसेक प्रति सेकंड हो गई।
इस पानी के कैराना यमुना पुल तक आने में करीब 15 घंटे लगते हैं, जिस कारण बृहस्पतिवार रात तक यमुना का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। यमुना नदी का चेतावनी बिंदु 231 मीटर और खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है।