{"_id":"5ef242828ebc3e43067a6a64","slug":"12-corona-positives-including-e-rickshaw-driver-shamli-news-mrt4878603179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक सहित 12 कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालक सहित 12 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जनपद में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव के 12 नए केस आए हैं। इनमें दो लोग ई-रिक्शा चालक हैं, जबकि 13 साल की किशोरी समेत सात लोग पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क वाले हैं। बाकी पांच लोगों के रैंडम सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
जनपद में कोरोना का संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। मंगलवार को मेरठ मेडिकल से आई सैंपलों की रिपोर्ट में जनपद में सात नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक 18 जून को शामली के एक मोहल्ला निवासी युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। यह युवक दिल्ली पुलिस का सिपाही है और तिहाड़ जेल में ड्यूटी कर घर आया था। इस सिपाही के क्लोज कांटेक्ट में आने से इसके परिवार के चार सदस्य के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह शहर के एक नर्सिंग होम के स्टाफ की कोरोना पॉजिटिव महिला के क्लोज कांटेक्ट में आई 13 साल की किशोरी सहित दो की सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शामली के एक अन्य मोहल्ला निवासी युवक पिछले सप्ताह नोएडा से लौटा था। उसके सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा शहर में ई-रिक्शा चलाने वाले दो लोगों के सैंपल की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें एक शामली से सटे हुए गांव का निवासी है जबकि दूसरा झिंझाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। इन दोनों के शामली में रैंडम सैंपल लिए गए थे। वहीं, मोहल्ला दयानंदनगर में पूर्व में मिली कोरोना पाजिटिव महिला के संपर्क में आए व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है।
शामली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। यह युवक लॉकडाउन से पहले ही दिल्ली से अपने घर आया था। एक सप्ताह पहले इसका गांव में ही रेंडम सैंपल लिया गया था। कस्बा कैराना के मोहल्ला पीरजादगान में भी एक युवक के रेंडम लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह युवक कस्बे में रिक्शा पर एनाउंसमेंट का काम करता है। इन सभी के सैंपल 20 जून को लिए गए थे। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में 12 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इनमें दो ई रिक्शा चालक है और सात कोरोना पॉजिटिव के क्लोज कांटेक्ट वाले है। इनके रैंडम सैंपल लिए गए थे। सभी कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके निवास वाले क्षेत्रों में सीलिंग और सैनिटाइजेशन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।